कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली,पूर्व विधायक राजकुमार ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः कांग्रेस पार्टी ने आज देहरादून के रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर 2027 का बिगुल फूंक दिया। इस रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच से सभी वरिष्ठ नेताओं ने बारी बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में आज 30 अप्रैल को ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया. जिसमें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इसके अलावा रैली में उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ने इस दौरान कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है, उसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया है उसे पूरी दुनिया ने माना है। जिस संविधान के सहारे आज भारत वर्ष चल रहा है…और इन लोगों को भी उसे मानना पड़ेगा … यदि संविधान में छेड़छाड़ की गई तो हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्योंकि इसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति समेत सामान्य जाति के लिए एक समान व्यवस्था की गई है …जिसे पूरी दुनिया मानती है..और आज उसी संविधान में छेड़छाड़ कर नौकरियों को खत्म किया जा रहा है…जिसका कांग्रेस घोर विरोध करती है।

186 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *