देहरादून: अभिभावकों ने इसी शैक्षिक सत्र से इस स्कूल में कक्षा 11 व 12 का संचालन करने की लगाई गुहार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून : – रायपुर रोड़ सुंदर वाला स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय के छात्रों एवं अभिभावकों ने आज स्कूल को प्रधानचार्य रीटा दरगन से भेंट कर स्कूल मे इसी शैक्षिक सत्र से कक्षा 11 व कक्षा 12 शुरू करने के लिए नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स (NAPSR) के माध्यम से गुहार लगायी है ।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि हमारे बच्चे रक्षा अनुसंधान विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण करते आ रहे हैं और स्कूल वालों के अथक प्रयास और आशीर्वाद से हमारे बच्चों ने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षाएं दी हैं और ये हमारे लिए गर्व की बात है कि उनके छोटे भाई-बहन भी इसी विद्यालय मे स्कूल मैनेजमेंट के सानिध्य मे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।

चूंकि रक्षा अनुसंधान विद्यालय मे आर्थिक मानसिक संतुष्टि के साथ ही यह भी अनुभूति होती है की हमारे बच्चे अनुभवी,उच्चशिक्षित,मर्यादित,व बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाले शिक्षकों व मैनेजमेंट के सानिध्य मे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । किन्तु रक्षा अनुसंधान विद्यालय (RAV) अभी हाई स्कूल तक ही है तो अभिभावकों के समक्ष इनका रिजल्ट आने के बाद महंगी और बेलगाम फीस व महंगाई को देखते हुए इनके एडमिशन की चिंता खड़ी हो गयी है और उनके भविष्य को लेकर हम सभी अभिभावक परेशान हैं और हम यह भी जानते हैं कि रक्षा अनुसंधान विद्यालय अभिभावकों एवं छात्रों के हित एवं उनके भविष्य के लिए सदैंव अग्रसर रहा है तो हम सभी अभिभावक नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) के माध्यम से स्कूल मैनेजमेंट से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृपया विद्यालय मे इसी सत्र से कक्षा 11 व 12 का संचालन शुरू किया जाए ताकि हम सभी अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन और उनकी शिक्षा की चिंता से मुक्त हो सकें ।

624 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *