विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का हो रहा आयोजन, 9 मार्च तक कराए रजिस्ट्रेशन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

डोईवाला। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर 9 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए 9 मार्च तक आवेदन कर विजेता राज्य विधानसभा और देश की संसद में विचार रख सकेंगे। जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करने के बाद मय भारत पोर्टल पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। जिसका विषय है ‘आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है’।

इस विषय पर आने वाले वीडियो में से 150 उत्कृष्ट वीडियो का चयन किया जाएगा। इसके बाद 150 प्रतिभागियों को नोडल महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव‘ विषय पर विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन प्रतिभागियों में से 10 प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। इनको राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए विधानसभा भेजा जाएगा और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में से तीन प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा।

जिन्हें संसद दिल्ली में अपने विषय को प्रस्तुत करने के लिए भेजा जाएगा। विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025 के आयोजन के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार शांतिकुंज को नोडल विश्वविद्यालय के रूप में नामित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। जिसमें जिला देहरादून एवं हरिद्वार के सभी 18 से 25 वर्ष आयु के व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

117 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *