देहरादूनः विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल ने किया जनसंवाद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल ने कई बैठकों कर कांग्रेस के लिये जनता से समर्थन की अपील करी। आज उन्होंने ने क्षेत्रीय नेताओं के साथ वार्ड – 80 रेस्ट कैम्प, वार्ड – 34 गोविंदगढ़, वार्ड 43 – पटेल नगर पश्चिम, वार्ड 20 – रेस कोर्स दक्षिण में आम जन से विभिन्न कार्यक्रमों में जन-संवाद किया।

वार्ड – 34 गोविंदगढ़ में आयोजित ” सिख – पंजाबी संवाद ” कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि कांग्रेस इस देश के सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस बार नगर निगम में कांग्रेस के मेयर और पार्षद प्रत्याशीयों के सहयोग से देहरादून में परिवर्तन से ही विकास संभव होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा को नगर निगम देहरादून के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा । देहरादून में 1537 करोड़ के स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार से लेकर 15 साल में नगर निगम देहरादून की हर मोर्चे पर विफलता को लेकर देहरादून की जनता त्रस्त है अतः जनता के मुद्दों पर इस बार जनता कांग्रेस के मेयर व पार्षदों को चुनने जा रही है !

गुरदीप सिंह सप्पल व अन्य नेताओं ने गोविंदगढ़ व पटेल नगर के गुरुद्वारों में माथा टेक कर आशीर्वाद मांगा। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवक्ता अभिनव थापर, अमरजीत सिंह, पार्षद प्रत्याशीगण अमृता कौशल, अर्चना कपूर, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह जोगी, मदन लाल, पूर्व पार्षदगण चरणजीत कौशल, सुभाष इस्सर, अनूप कपूर, नरेंद्र कुकरेजा, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी व अन्य ने भाग लिया।

164 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *