महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण, संवासिनियों से की मुलाकात

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी निकेतन देहरादून का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नारी निकेतन की संवासिनियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस दौरान महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली साथ ही उनके द्वारा तैयार सामग्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा से शिखर तक संस्था के सहयोग द्वारा नारी निकेतन मे संवासिनियों के दिनचर्या हेतु आवश्यक सामग्री सैनेटरी पैड, डाइपर इत्यादि व मिष्ठान वितरण किया गया।

कुसुम कण्डवाल ने संवासिनियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। तथा वहां रह रही बालिकाओं की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने तथा आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने हेतु दिए जाने वाले प्रशिक्षण को सीखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर ट्रेनिंग लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वालो की सराहना की।

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि नारी निकेतन में विभिन्न आवश्यकता की जरूरी सामग्री हेतु सरकार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और यदि ऐसी सामाजिक संस्थाएं जो संवासिनियों के लिए आपसी सामंजस्य से सहयोग करने की इच्छा रखती है यह भाव अत्यंत गौरवपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की सुप्रिमटेन्डेन्ट सोनल राणा व पूजा खत्री संस्था अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी, नरेंद्र पयाल, नारी निकेतन के समस्त कर्मचारी व महिलाएं बच्चियां व्यक्ति उपस्थित रहें।

110 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *