देहरादूनः जंगल में मिला 12 दिन से गायब युवती का अधजला शव, हत्या की आशंका में जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। 12 दिन से लापता युवती का शव जंगलात बैरियर के पास जली अवस्था में पडा मिला। युवती की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार प्रातः मुनि की रेती कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जंगलात बैरियर के पास जंगल में एक युवती का जला हुआ शव पडा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करायी तो युवती की शिनाख्त ढालवाला मुनि की रेती निवासी विनिता भंडारी के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। मौके पर सीओ आरके चमोली, मुनि की रेती कोतवाल रितेश शाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी चार दिसम्बर से घर से गायब थी तथा जाते हुए परिवार वालों को अपना ध्यान रखने का कहकर गयी थी। परिवार वालों ने बताया कि विनिता एक युवक से प्यार करती थी। उसके साथ उसकी अनबन होने के बाद वह गुमसुम सी रहने लगी थी। चार दिसम्बर को घर से जाने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला था। परिवार वालों ने उसको सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था और आज उसके शव की सूचना मिली है। वहीं आसपास के लोग मामले को हत्या बता रहे हैं। वही स्थानीय पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

173 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *