जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुन रहे नवीन जोशी, निकाय चुनाव को लेकर कही ये बात

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने आज जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत रायपुर विधानसभा के विद्या विहार क्षेत्र मे दौरा किया। तथा लोगो से जनसंवाद किया जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार निकाय चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार जनता की आवाज दबाने और अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा के मेयर और सरकार ने देहरादून के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर जनता को गुमराह किया गया है।

जोशी ने इसे भाजपा सरकार की नीतिगत और लोकतांत्रिक विफलता करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल देहरादून के समग्र विकास के लिए काम करेगी, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सकारात्मक बदलाव लाने का पूरा प्रयास करेगी।

1,663 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *