मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देवबंद- विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम दिल्ली से सहारनपुर जाते हुए कुछ समय के लिए यहां देवबंद रुके थे। जिनका देवबंद पहुंचने पर विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के देवबंद सिटी वाइज चेयरमैन नबील मसूदी व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ एडवोकेट ने जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने बताया की देवबंद निवासी हुमा जमाल को संगठन का सिटी वाइज चेयर पर्सन व रफत बी को सहारनपुर जिले की सचिव मनोनीत किया गया है। जब के मोहम्मद रशीद को देवबंद नगर का सचिव बनाया गया है उक्त नियुक्तियां संगठन की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ एडवोकेट की संस्कृति पर की गई है।
असगर आलम ने कहा उपभोक्ताओं का संरक्षण आज की मेहती आवश्यकता है उपभोक्ता अपने अधिकारों से अनभिज्ञ है जिस कारण से उसकी लगातार शोषण किया जा रहा है जिसके लिए आज बहुत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी हो गया है ताकि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके एक और सरकार प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ मिस उपभोक्ता संगठन उपभोक्ताओं को जागरूक करने व उपभोक्ता संरक्षण कार्यक्रमों को जनप्रिय बनाने के लिए प्रयासरत है।
संगठन की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ एडवोकेट ने कहा उपभोक्ता वस्तुओं के निर्माण से जुड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां जनसंचार माध्यमों की सहायता से उपभोक्ताओं की मानसिक सोच को प्रभावित करने का प्रयास करती है यही कारण है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने उत्पादों के विज्ञापनों पर प्रतिवर्ष लाखों करोड़ों रुपया मात्रा विज्ञापनों पर खर्च करती हैं।
इन विज्ञापनों का ही यह कमाल है कि आज उपभोक्ता वस्तुएं विश्व बाजार में अपना साम्राज्य स्थापित कर चुके हैं प्रत्येक निर्माता यह चाहता है कि उसके उत्पाद का उपयुक्त नाम हो लेकिन यदि कोई निर्माता अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से झूठ और गलत विज्ञापनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को भ्रम जाल में डालना चाहता है तो यह न केवल एक अनुचित व अनैतिक कार्य है बल्कि गैर कानूनी कार्य भी है जिसके लिए निर्माता को कानूनी कार्रवाई झेलने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र व आई कार्ड देकर सम्मानित किया गया तथा मोहम्मद आलम, रब नवाज, आसिफ सिद्दीकी को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर धरातल ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर सेल्स मैनेजर अशोक राय कंप्यूटर सेंटर के मैनेजर मोहम्मद आलम, मोहम्मद शफ़ात, आसिफ सिद्दीकी ,शान सिद्दीकी ,कलसूम, जैनब, मुस्कान सुमैया ,मुजम्मिल शाह, व मोहम्मद सैम आदि उपस्थित रहे।
