UKD ने पिथौरागढ़ में युवाओं पर लाठी चार्ज पर मांगा श्वेत पत्र

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सैन्य भर्ती में हजारों की संख्या में गए युवाओं पर हुए लाठी चार्ज की उत्तराखंड क्रांति दल कठोर शब्दों में निंदा करता है l केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरन रावत ने कहा कि एक तरफ सरकार राज्य में लाखों युवाओं को रोजगार देने का दावा कर रही है वही उसके विपरीत पिथौरागढ़ जिले में हजारों – हजारों की संख्या में युवाओं का एकत्रित होना इस बात को प्रमाणित करता है कि राज्य में बेरोजगारी का आंकड़ा आसमान छू गया है l

बेरोजगार युवाओं का जमावाड़ा देखकर हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यह जानना चाहते हैं कि यदि उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा दिया है तो पिथौरागढ़ में इतने युवा कैसे इकट्ठा हो गए ? उत्तराखंड क्रांति दल इस बात की भी मांग करता है कि राज्य सरकार बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है l जब पिथौरागढ़ जिले में भर्ती सेंटर में भर्ती की जा रही थी, तो परिवहन और सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य सरकार को युवाओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी l

उत्तराखंड क्रांति दल राज्य सरकार की इस नाकामी के लिए राज्य सरकार की कड़ी निंदा करता है l व्यवस्था करना तो अलग राज्य सरकार ने बेरोजगार युवकों पर लाठी चार्ज कर यह दिखा दिया है कि वह किसी भी भर्ती केंद्र में एकत्रित न हो l युवाओं को डरा धमका कर एक जगह पर इकट्ठा होने का डर राज्य सरकार और केंद्र सरकार को हो गया है l राज्य सरकार इस पर श्वेत पत्र जारी करें l

उत्तराखंड क्रांति दल सरकार को चेतावनी देता है कि यदि इस प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई सरकार द्वारा की जाती है तो उत्तराखंड क्रांति दल युवाओ को लेकर सड़कों पर उतरेगा तथा बेरोजगार युवाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार उत्तराखंड क्रांति दल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा इस पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा l

185 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *