DAV में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर टॉवर पर चढा छात्र नेता, आश्वासन के बाद उतरा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड के कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अभीतक छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं. छात्र संघ चुनाव में हो रही देरी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. छात्र नेता अलग-अलग कॉलेजों में विरोध-प्रदर्शन कर छात्र संघ चुनाव की मांग रहे हैं. ऐसा ही कुछ मंगलवार 22 अक्टूबर को राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में हुआ. जब एक स्टूडेंट छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. सुबह से टावर पर चढ़ा युवक शाम को शिक्षा मंत्री द्वारा आश्वासन के बाद उतरा।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र नेता हरीश जोशी सुबह लगभाग 10 बजे से टावर पर अपनी मांगो को लेकर चढ़े। जिसमें उनकी मुख्ये मांगे है कि छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित की जाए। जिसको लेकर एसडीआरएफ की टीम ने शाम को 6 बजे हरीश जोशी को टावर से नीचे उतारा ओर शिक्षा मंत्री द्वारा अश्वासन दिया गया कि चुनाव की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। हरीश जोशी ने अश्वासन स्वीकार करते हुए बोला अगर छात्र संघ चुनाव की तारीख जल्दी घोषित नहीं होती हे तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी

वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का कहना है कि एनएसयूआई काफी दिनों से पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रही है. सरकार की तरफ से जो शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया था, उसके अनुसार सितंबर तक छात्र संघ चुनाव हो जाने चाहिए थे, लेकिन अभीतक ऐसा नहीं हुआ. विकास नेगी ने कहा कि सरकार ने कुछ साल पहले यह निर्णय लिया था कि समूचे प्रदेश में एक साथ छात्र संघ चुनाव कराये जाएं, लेकिन सरकार पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों में एक साथ चुनाव कराने की स्थिति में नहीं है. इसीलिए आज बाध्य होकर संगठन के छात्र नेता हरीश जोशी को मोबाइल टावर पर चढ़ना पड़ा.

इस दौरान  पूर्व छात्र संघ उपाध्‍यक्ष परितोष पुलकित ओर विशाल दिवाकर ग्रुप से विकास नेगी एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष, प्रांचल नोनी, विपुल ओर बसंत एनएसयूआई ग्रुप से, दीया रावत सत्यम ग्रुप से, करण नेगी आर्यन ग्रुप से मौजूद रहे।

283 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *