मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून उत्तराखंड से लगातार रिश्वत मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। चंद पैसों के लिए अधिकारी कर्मचारी अपना ईमान बेच रहे हैं। एक बार फिर से उत्तराखंड में ₹2000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पटवाली ने जमीन का दाखिल खारिज करवाने के लिए रिश्वत की मांग की थी जिसे विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी के विरुद्ध विजिलेंस हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उसने अपनी गांव की जमीन का दाखिल-खारिज करवाने के लिए आवेदन किया था। इसके एवज में पटवारी ने 2000 रिश्वत की मांग की गई। पूर्व में शिकायतकर्ता आरोपी को 1000 रुपये दे चुका था।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी (नैनीताल) की टीम ने पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा पटवारी, पट्टी नंदीगांव, तहसील काफली गैर, जनपद बागेश्वर को शनिवार को कठपुडछिना पटवारी कार्यालय, जनपद बागेश्वर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस हल्द्वानी की टीम उसके आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है।
निदेशक सतर्कता डा. वी मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है या उसने आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित की है तो इस संबंध में विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हेल्पलाइन नम्बर 9456592300 पर संपर्क कर सकते हैं।
