NIA और ATS की छापेमारी, विदेशी फंडिंग के मामले में बिहार के युवक को साथ ले गई टीम

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

सहारनपुर । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने संयुक्त रूप से छापा मार कर बिहार निवासी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। देवबंद में हुई देर रात छापा मारी से हड़कंप मजा हुआ है। बताया जाता है कि एनआईए ने विदेशी फंडिंग के मामले में युवक को हिरासत में लिया है, जिसे वह अपने साथ लेकर गई है।

शनिवार की अलसुबह एनआईए की टीम ने नगर के मोहल्ला खानकाह स्थित बड़ा दरवाजा से जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है वह बिहार राज्य के जिला कटिहार का रहने वाला बताया गया है।

जानकारी यह भी मिली है कि उक्त व्यक्ति वर्ष 2008 में नगर के एक मदरसे में तालीम हासिल कर चुका है और वर्तमान में एक कुतुबुखाना (पुस्तकों की दुकान) में कार्य कर रहा था। सूत्र बताते हैं विदेशी फंडिंग के मामले में टीम ने उसे उठाया है।

संदिग्ध के साथ ही टीम उसकी पत्नी को भी साथ लेकर देवबंद के एटीएस सेंटर लेकर गई थी। लेकिन पूछताछ के बाद उसकी पत्नी को छोड़ टीम संदिग्ध को अपने साथ दिल्ली ले गई। एक लेपटॉप भी संदिग्ध के पास से मिला। जिसे एनआईए ने कब्जे में लिया है।

इससे पूर्व एनआईए महाराष्ट्र, मालेगांव और जम्मू कश्मीर में छापा मारी कर चुकी है। जहां से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा उनसे पूछताछ के आधार पर ही देवबंद से संदिग्ध को उठाया गया है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा एटीएस द्वारा मेरठ सरूरपुर में भी छापेमारी की गई है, यहां से तीन युवकों को टीम ने पकड़ा है, इनमें से दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि एक युवक को टीम साथ ले गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस कार्रवाई से अनजान है।

229 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *