मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सिकरारा, जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली में तैनात एक दीवान को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ा। दीवान पर आरोप है कि उसने पासपोर्ट आवेदन की रिपोर्ट लगाने के एवज में पीड़ित से 15 सौ रुपये रिश्वत की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसे सिकरारा थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुजार गांव की है, जहां अरशद अहमद नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वाराणसी एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, और राकेश बहादुर सिंह समेत करीब दर्जनभर पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पीड़ित के साथ मछलीशहर कोतवाली पहुंचे।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत, पीड़ित अरशद अहमद ने दीवान रंजन कुमार गुप्ता, जो कि थाने के सीसीटीएनएस कंप्यूटर ऑपरेटर थे, को पाउडर लगे 15 सौ रुपये पकड़ाए। जैसे ही दीवान ने नोट पकड़े, एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। नोट पकड़ने से दीवान का हाथ लाल हो गया, जिसे सबके सामने धुलवाया गया।
