कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः क्लीन ऐंड ग्रीन सोसायटी देहरादून ने कंडोली क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका शुभारंभ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए गोगी ने कहा कि देहरादून घाटी को देखने समझने वाले लोग इस बात को जानते हैं कि भौगोलिक रूप से और पारिस्थितिकी की दृष्टि से ये घाटी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में सबसे अनूठी घाटियों में एक है। इसके इस स्वरूप को बनाये रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग अधिकाधिक वृक्ष लगाएं जिससे देहरादून की आबोहवा तो साफ होगी ही, अतिवृष्टि के कारण नालों और बरसाती पानी के कारण होने वाला नुकसान भी कम होगा।

साथ ही यह भी अपील की कि जिन पौधों को लगाएं, आगे उनकी देखरेख भी करें तभी वृक्षारोपण अपने उद्देश्य में सफल होगा और हम महसूस कर सकेंगे प्रकृति से वास्तविक जुड़ाव कितनई अद्भुत अनुभूति है। गोगी ने सोसायटी के अध्यक्ष और सदस्यों को आगे भी इस तरह के कार्यों में हरसम्भव मदद का भरोसा दिया। जहां एक और पूरे उत्तराखंड में हरेला पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

वही कई वर्षों से वृक्षारोपण कर रही क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस बार के मानसून सत्र का चौथा अभियान आज दिनांक 4 अगस्त 2024 दिन रविवार को क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा कंडोली गांव के कांसवाली कोठरी गांव में वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। जहां मुख्य रूप से चम्पा,गुलमोहर, रात की रानी, सिल्वर ऑक, चमेली, बरगद, नीम, आंवला आदि के 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए।

समिति द्वारा एमडीडीए का विशेष धन्यवाद भी किया गया जिनके सहयोग से वृक्षों के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमित खन्ना,कंडोली गांव के प्रधान मुकेश कुमार,पूर्व प्रधान मेघ सिंह,समिति के प्रधान राम कपूर,अमरनाथ कुमार,राजेश बाली,शंभू शुक्ला,नितिन कुमार,जेपी किमोठी दिवाकर नैथानी,रणदीप वालिया, हर्षवर्धन जमलोकी,कार्तिक बिरला आदि समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

205 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *