देहरादून में यहां दो लोगों की डूबने से मौत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच देहरादून में इतनी बारिश हुई कि आपदा जैसे हालात पैदा हो गए. बुधवार शाम से शुरू हुई भारी बारिश देर रात तक जारी रही. देर रात तक जलभराव और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई. वहीं, रात को रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑर्डनेंस फैक्ट्री और शराब ठेके के बीच सड़क किनारे नहर में दो लोगों के डूबने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया.

वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम को नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. जिसके पास से सुंदर सिंह नाम लिखा हुआ एसबीआई बैंक का एक एटीएम कार्ड मिला. बाकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज मिले नहीं हुए हैं. साथ ही नहर में बहे दूसरे शख्स की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था. आज सुबह पुलिस टीम को आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में नहर से दूसरे व्यक्ति का शव बरामद हुआ.

रायपुर थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि सुबह मिले शव की शिनाख्त करने पर जानकारी मिली है कि मृतक का नाम अर्जुन सिंह राणा (उम्र 52 वर्ष) है. ये रायपुर के तुनवाला के रहने वाले थे. अर्जुन सिंह आर्मी से ऑर्डनरी कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे. वो वर्तमान में डील में नौकरी करते थे. बीती रात वो अपनी शिफ्ट पूरी कर वापस जा रहे थे. तभी उनके साथ हादसा हो गया. वहीं, पुलिस को एक स्कूटी मौके पर मिली है, जिसके आधार पर सुंदर सिंह के संबंध में बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

403 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *