मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: सिखों के आठवें गुरु श्री हरकिशन साहिब जी के गुरूपर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पटेल नगर द्वारा कीर्तन का पाठ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा के कार्यों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी को सरोपा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि गुरु श्री हरकिशन साहिब जी के सेवा और मानवता के संदेश भारत और दुनिया मे सिख धर्मानुयायियों के कार्यों में झलक रहे हैं। सभी का यह कर्तव्य है कि गुरु के बताए इस पावन मार्ग पर चलें जिससे शांति, सद्भाव और मानवता का कल्याण सुनिश्चित हो।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गुरुद्वारा समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि गुरु श्री हरकिशन साहिब जी के बताए हुए मार्ग पर सभी को चलना है। उन्होंने आठवें गुरु के सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि लोककल्याण के कार्यों के कारण वे बाला पीर के नाम से प्रसिद्ध थे। अपने जीवन की परवाह किये बिना उन्होंने आजीवन बीमार और दुखी लोगों के कष्ट मिटाए।
