मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून : उत्तराखंड के संपन्न दो उप चुनाव में कांग्रेस की जीत कई मायने में ऐतिहासिक है जहां अयोध्या में इंडिया गठबंधन की जीत से पूरे देश में यह संदेश गया कि भाजपा को राम भगवान ने सजा दी है.
वहीं अब दुनिया भर के सनातनियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चार धामों में विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ की भाजपा की हार से एक बार फिर यह संदेश बद्रीनाथ जी ने दिया है कि छल कपट भगवान को पसंद नहीं इसलिए लालच और भय दिखा कर जिस कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भंडारी को ऐन लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने पाले में ले गई थी इस उप चुनाव में वो औंधे मुंह गिर गए और ना घर के रहे ना घाट के यह बात आज उत्तराखंड की दोनों विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद प्रदेश मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को अपना गुलाम समझ रखा है और वो समझ रहे हैं कि वो कोई भी ऊल जलूल निर्णय लेंगे और जनता आंख बंद कर उनके निर्णय पर मोहर लगा देगी लेकिन श्री बद्रीनाथ जी व मंगलौर के उप चुनाव के नतीजों ने भाजपा की इस गलत फहमी को चकनाचूर कर दिया।
धस्माना ने कहा कि भाजपा ने मंगलौर में दोहरा अपराध किया पहला तो वो हरियाणा निवासी को लेकर आई और उसे प्रत्याशी बनाया और फिर पूरे चुनाव में खुले आम गुंडागर्दी पुलिस प्रशासन के संरक्षण में करवा कर चुनाव लूटने का प्रयास किया जिसे जनता ने सफल नहीं होने दिया। श्री धस्माना ने दावा किया कि आगामी निकाय चुनावों में भी कांग्रेस प्रदेश में अपना परचम लहराएगी और फिर 2027 में जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
