यूपी में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका ने प्रेमी के मासूम बच्चे की धारदार हथियार से काटी गर्दन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को प्यार में धोखा मिलने पर गुस्से से भड़की प्रेमिका ने प्रेमी के मासूम बच्चे की गर्दन ही धारदार हथियार से काट डाली। गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रेमिका घर छोड़ फरार हो गई है।

झांसी जिले के समधर निवासी मेहताब अपने मासूम पुत्र शिवम (10) के साथ हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के अतरौलिया मुहाल में पिछले बारह सालों से किराये के मकान में रहता है। इसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। ये राठ स्थित गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता है। मेहताब जिस मकान में किराए पर रहता है, उसी मकान में एक युवती भी रहती है। ये दोनों एक दूसरे से प्रेम करते रहे है। कुछ दिन पहले मेहताब किसी गांव से दूसरी महिला को अपने घर ले आया था। दोनों हंसी खुशी से जीवन जीने लगे।

ये देख उसकी प्रेमिका गुस्से से भड़क गई। दूसरी महिला को घर लाने पर मेहताब और प्रेमिका में जमकर विवाद हुआ था, जिस पर मेहताब ने यह घर छोड़ पास में ही किराये के मकान में रहने लगा। इधर प्रेमिका ने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। आज बुधवार को उसने प्रेमी के मासूम बच्चे को अपने घर ले गई और धारदार हथियार (हसिया) से बच्चे की गर्दन काट डाली। घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमिका मौके से फरार हो गई है।

348 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *