मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। आज दिनांक 3 अप्रैल को प्रथम विश्वास फाउंडेशन द्वारा होटल ग्लोरी में गणगौर पूजा का त्योहार गौरा शंकर की पूजा कर एवं डांडिया खेल कर धूमधाम से मनाया गया।
प्रथम श्वास की अध्यक्ष अनामिका जिंदल ने बताया कि यह पूजा सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है। मुख्यतः यह राजस्थान में मनाया जाता है। इस पूरे कार्यक्रम में प्रथम श्वास फाउंडेशन की सभी महिला सदस्यों ने भागीदारी की इसकी मुख्य अतिथि डॉक्टर सीमा कृष्ण अवतार अति विशिष्ट अतिथि डॉ गीता खन्ना व श्रीमती सविता कपूर जी रही वहीं ।
सभी ने डांडिया खेल का आरंभ भी किया और सभी का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की , वहीं महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए छोटे-छोटे स्टॉल से भी खूब खरीदारी हुई। सभी संस्थाओं की अध्यक्षों को एवं स्टॉल वालों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया। प्रथम श्वास परिवार ने आई हुई महिलाओं का मान बढ़ाया और सभी को एक एक कंपलसरी गिफ्ट भी दिया । इस मौके पर कुछ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी जिसमे अर्ली बर्ड में ———— विजेता बेस्ट परफॉर्मेंस में ———– विजेता रही , बेस्ट ड्रेस में ———— विजेता रही, बेस्ट मेकअप में ———- विजेता रही, क्वीन ऑफ द इवनिंग ————- को बनाया गया । मैक्सिमम एंट्री में सखियां क्लब 60 सदस्यों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रिया गुलाटी व निमिषा जैन ने किया। कोर कमेटी में सीमा ,संगीता, पूजा ,कुमकुम, भक्ति,रेनू इंदु ,अनु, संगीता, रीना, रीना सिंगल मौजूद रहे ।
वही प्रथम श्वास परिवार से ऊषा बंसल, उषा नगर, गीता कपूर, सुमन जैन, सुमन पांडे , बबीता, रमा वर्मा, सोनिया, अर्पिता,रेखा, तरुण,अमित,अर्चना ,प्रीति , सुमन नगलिया, शशि ,नैंसी, नीरा, आदि मौजूद रहे । अध्यक्ष अनामिका जिंदल ने सबको सम्मानित कर तोहफे देकर सबका उत्साह बढ़ाया। बताया कि गौरा जी को चढ़ाई गई साड़ी ,चुनरी , जेवर, श्रृंगार किसी भी जरूरतमंद के विवाह में भेंट किया जाएगा व पैसा आगामी मेडिकल कैंप में खर्च किया जाएगा।
