केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप में आक्रोश, ऐसे जताया विरोध

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया गया लेकिन प्रातः से ही प्रशासन द्वारा आम आदमी पार्टी नेताओं को आचार संहिता के पालन को लेकर नेताओ से संपर्क बनाया जा रहा था। जिसके उपरांत आप कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय मे विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया, कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को प्राप्त होते ही भारी सुरक्षा बल द्वारा आप कार्यालय को घेर लिया गया व किसी भी कार्यकर्ता को सार्वजनिक स्थान तक पहुँचने से रोक दिया गया। अंततः आप नेताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे गोष्ठी कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव मे हार के डर से सरकारी एजेसिंयो का दुरूपयोग कर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का षडयंत्र कर रही, आज दिल्ली व पंजाब सरकार के माॅडल की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है केजरीवाल की बढती लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा यह कायरतापूर्ण कृत्य करने पर मजबूर हो गई है। आज पूरा विपक्ष जब भाजपा सरकार से जब उनकी उपलब्धियाँ पूछ रहा है तो उन्हे हार का डर सताने लगा है, सरकार से सवाल पूछने पर विपक्ष के नेताओ का दमन किया जा रहा है। केजरीवाल एक व्यक्ति नही एक विचार बन चुके आप उनके शरीर को गिरफ्तार कर लोगे लेकिन विचार को कैसे कैद करोगे।

इस अवसर पर अशोक सेमवाल ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर दमन पर उतारू हो चुकी है, भविष्य मे आप दोगुनी ताकत से उभरकर आयेगी
आयेगी। इस अवसर पर डाॅ• अंसारी, सुदेश सैनी, जितेन पंत, नासिर खान, यामिनी सिंह, श्रीकृष्ण राजपूत, पंकज अरोड़ा, रविन्द्र चौधरी,महिपाल सिंह, राजेश कुमार।

235 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *