देहरादूनः हाईटेंशन लाइन के नजदीक लाखों रुपये खर्च कर बना दिया ओवरहेड टैंक; मजदूर बोले लग रहा करंट

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून में रायवाला क्षेत्र में चकजोगीवाला में बन रहा ओवरहेड टैंक क्षेत्रवासियों की प्यास तो नहीं बुझा पाएगा, लेकिन सरकारी विभागों की ओर से जनता के पैसों की बर्बादी किस प्रकार होती है, इसकी प्रत्यक्ष गवाही जरूर देता रहेगा। हुआ यूं कि यह ओवरहेड टैंक पावर ग्रिड लाइन के इतने नजदीक बना दिया कि 10 मीटर ऊंचाई तक निर्माण होने पर श्रमिकों को करंट लग रहा है, जबकि अभी तो 17 मीटर ऊंचाई का निर्माण शेष है।

अब श्रमिक भी काम करने से हाथ खड़े करने लगे हैं। नतीजा, अब विभाग भी मामले की गंभीरता को समझते हुए दूसरी जगह भूमि तलाशने पर विचार करने लगा है।  जल जीवन मिशन के तहत चकजोगीवाला व जोगीवालामाफी में हर घर तक जल पहुंचाने के लिए 337.22 लाख की योजना बनी। जून 2023 में योजना पर काम शुरू हुआ। मगर, ओवरहेड टैंक बनाने के लिए जो जगह चयनित की गई वह पावर ग्रिड की लाइन के नजदीक है।

पावर ग्रिड की यह लाइन टिहरी डैम से उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के लिए बिजली आपूर्ति करती है। हालांकि जल संस्थान के अधिकारियों का दावा है कि योजना स्थल का चयन करने से पूर्व पावर ग्रिड के अधिकारियों के साथ सर्वे किया गया था और उनके कहे अनुसार लाइन से 40 मीटर की दूरी पर टैंक बनाया जा रहा है।

सच्चाई जो भी हो मगर पावर ग्रिड की लाइन के नजदीक 17 मीटर ऊंचा टैंक बनाने की मंजूरी पर सवाल उठने स्वाभाविक हैं। जाहिर सी बात है इससे टैंक पर काम करने वाले मजदूरों की जान को भी खतरा है। बताया जा रहा है कि अब जलसंस्थान टैंक के लिए कोई सुरक्षित जगह तलाश रहा है।

182 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *