मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। जल निगम और जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पेयजल कर्मचारियों ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में एकत्रित हुए कर्मचारियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सरकार उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जल निगम व जल संस्थान कर्मचारियों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर 31 जनवरी से हड़ताल की चेतावनी दी है।
बता दें कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पेयजल कार्मिकों द्वारा पूरे प्रदेश समस्त जनपदों/नगरों में जल संस्थान-जल निगम समस्त मोचों के बैनर तले प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक धरना दिया गया। जनपद देहरादून में मुख्य महाप्रबन्धक कार्यालय, उत्तराखण्ड जल संस्थान् जल भवन बी-ब्लाक, नेहरू कालोनी देहरादून में धरना दिया गया। जल संस्थान-जल निगम मोर्चे के संयोजक रमेश विजोला ने शीघ्र निम्न 02 मांगों को हल करने की मांग की है।
ये है मांगे
1. जातराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान का एकीकरण करते हुये राजकीयकरण किया जाये।
2. UUSDA द्वारा कराये जा रहे समस्त पेयजल/सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम के माध्यम से कराये जाये तथा उक्त कार्यों का अनुरक्षण/संचालन कार्य उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा ही किया जाये तथा शहरी विकास विभाग में वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर तैनात अभियन्ताओं को तत्काल उनके मूल विभाग में वापिस भेजा जाये। शहरी विकास विभाग द्वारा ADB से लिये गये लोन के सापेक्ष कराये गये समस्त पेयजल/सीवरेज कार्यों की जांच एस०आई०टी० गठित करके करायी जाये। जल संस्थान-जल निगम संयुका मोर्चे के संयोजक विजय खाली ने बताया की मांगे पूरी न होने पर निम्न आन्दोलन किया जायेगा।
दिनांक 21.01.2024 एवं 22.01 2024 को सभी जनपदो नगरी में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन / सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
दिनांक 23.01.2024 एवं 24.01.2024 को पूरे उत्तराखण्ड स्थित सभी जल निगम एवं जल संस्थान के कार्मिको पेन्शनरों द्वारा नगरों/जनपदों में प्रातः 1000 से 12:00 बजे तक धरना दिया जायेगा तथा ज्ञापन जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी / तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा।
दिनांक 26.01.2024 को सभी जनपदों/नगरों में कार्मिको पेन्शनरों द्वारा रैली का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 27.01.2024 तक मांगो का समाधान न होने पर सभी नगरों / जनपदों में अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा और निर्माण कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा। पेयजल व्यवस्था बाधित न हो तथा आम जनता को असुविधा न हो. इसके दृष्टिगत संचालन कार्यों को प्रभावित नहीं किया जायेगा। परन्तु दिनांक 31.01.2024 तक भी शासन / सरकार द्वारा मांगों का समाधान नहीं किया जाता है, तो इन परिस्थितियों मे दिनांक 01.02.2024 को मोर्चे की उम्बाधिकार समिति की बैठक में पूर्ण कार्य बहिष्कार / हड़ताल पर निर्णय लिया जायेगा।
वहीं धरना कार्यक्रम में जितेन्द्र सिंह बेथ रमेश विजोला, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी ,महेश चन्द्र भट,, लाल सिंह रौतेला , शिशुपाल सिंह रावत , विनोद सिंह, अशीष तिवारी, धन सिंह चौहान, संदीप मलोहा, नन्द कुमार तिवारी, जगत सिंह, रमेश चन्द्र शर्मा,सरिता नेगी, ममता मकुनी , संतोष पुण्डीर, कांता देवी, आदि कार्मिक उपस्थित रहे।
