देहरादून RTO सुनील शर्मा की सीएम से शिकायत, लगाए गए ये गंभीर आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड सीएम को ईमेल द्वारा पत्र प्रेषित कर आरटीओ (प्रशासन) देहरादून सुनील शर्मा की शिकायत की गई। जिसमें आरोप लगाया गया कि आरटीओ (प्रशासन) द्वारा सीएम की आदेश की राज्य सरकार की अधिसूचना की अवहेलना कर सरकार की छवि धूमिल की जा रही है। क्योंकि आरटीओ देहरादून द्वारा आरटीओ कार्यालय में 15 साल पुरानी छोटी बड़ी सभी कमर्शियल गाड़ियों की फिटनेस फीस केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना द्वारा जो भारी भरकम फिटनेस धनराशि तय की गई है उसमें वसूलने का कार्य किया जा रहा है।

जिस बस की फीस आरटीओ देहरादून कार्यालय में 11500/रुपए में 15 साल पुराने वाहन पर वसूली गई है और आरटीओ (प्रशासन) देहरादून आदरणीय मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं। जबकि प्राइवेट फिटनेस सेंटर में वही गाड़ियां 2458 रुपए में अपनी फिटनेस फीस जमा कर रही है और प्राइवेट फिटनेस सेंटर माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन कर रहे हैं।

आरटीओ (प्रशासन) देहरादून द्वारा बताया जा रहा है कि हमारे सॉफ्टवेयर में पुरानी फीस अपलोड नहीं हुई है, तो फिर प्राइवेट फिटनेस टेस्टिंग सेंटर में पुरानी फिटनेस फीस पर कम धनराशि लेकर यह कार्य किस तरह किया जा रहा है। जब आरटीओ देहरादून वाहनों के ऑनलाइन चालान काटते हैं तब जुर्माने की रसीद मैन्युअल काटी जाती है। तो फिर इनके द्वारा अपने कार्यालय में 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस मैन्युअल क्यों नहीं काटी गई है।

कहीं ना कहीं आरटीओ देहरादून द्वारा ट्रांसपोर्टरों से 15 साल पुरानी गाड़ियों पर भारी भरकम धनराशि जो वसूलने का कार्य किया जा रहा है कहीं ना कहीं सरकार की छवि जानबूझ कर धूमिल की जा रही है इसलिए हमारा सरकार से कहना है कि आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा की इस प्रकरण पर जांच की जाए।

357 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *