मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
न्यूयॉर्क के हार्लेन में भीषण आग की घटना में 27 वर्षीय एक भारतीय युवक की मौत हो गई. न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने उस व्यक्ति की पहचान फाजिल खान के रूप में की और कहा कि वे उसके दोस्तों और परिवार के संपर्क में हैं. डेली न्यूज ने स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया कि एक ई-बाइक में लिथियम-आयन बैटरी के कारण हार्लेम अपार्टमेंट इमारत में आग लग गई.
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, ‘हार्लेम, न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट में आग की घटना में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. @IndiainNewYork फाजिल खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है. हम सभी को मदद देना जारी रखेंगे उनके पार्थिव शरीर की वापसी में भारत को संभावित सहायता करेंगे.’
डेली न्यूज ने न्यूज रिपोर्ट में कहा कि खान को अर्पाटमेंट के बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना में 17 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. इनमें से कई लोगों के हालत गंभीर बनी हुई है. एक स्थानीय अकील जोन्स के मुताबिक, आग बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद लोग खिड़कियों से बाहर कूदने लगे.
न्यूज एजेंसी ANI ने एक निवासी अकिल जोन्स के हवाले से कहा, ‘आग चरम पर थी और लोग खिड़कियों से बाहर कूद रहे थे. उनके पिता केवल अपने फोन और अपनी चाबियों के साथ आग से बच गए. घटना के बाद, भवन निर्माण विभाग ने बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली कराने का आदेश जारी किया है.
