कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन के नाम पर लगी मोहर, समाजवादी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

शामली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलते हुए कैराना लोकसभा सीट से वर्तमान सपा विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन पर दाव खेल दिया है और उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।जिसके चलते अन्य राजनीतिक दलों में भी हलचल पैदा हो गई है। वही इकरा हसन को समाजवादी पार्टी द्वारा कैराना लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

आपको बता दें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हॉट सीट कही जाने वाली कैराना लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा इकरा हसन को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इकरा हसन राजनीतिक घराने से तालुका रखती हैं और वें मरहूम सांसद मुनव्वर हसन की पुत्री है और उनकी मां तबस्सुम हसन भी कैराना लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं।साथ ही उनके भाई नाहिद हसन भी समाजवादी पार्टी के कैराना विधानसभा से मौजूदा विधायक है।

वहीं अगर इकरा हसन की शिक्षा दीक्षा की बात की जाए तो वह एक हाई क्वालिफाइड नेत्री है। जिन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी से एलएलएम की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वें पिछले करीब 9 वर्षों से क्षेत्र में रहकर सक्रिय राजनीति में सक्रिय है।जिसके चलते वर्तमान समय में क्षेत्र में इकरा हसन की लोकप्रियता चरम पर है। जिसे देखते हुए समाजवादी पार्टी ने इकरा हसन पर दाव खेला है।

वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा इकरा हसन को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ गई है। वही समाजवादी पार्टी द्वारा इकरा आसान को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, मौजूदा समय में इकरा हसन एक मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही है।

222 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *