धूम मचा रहा गाना “गुलाबी शरारा” यूट्यूब से हुआ डिलीट, जाने क्या रही वजह?

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

आप उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हो या नहीं, लेकिन पिछले दिनों अपने एक गाना जरूर सुना होगा और हो सकता है कि आपने या आपके घर में किसी न किसी ने उस गाने पर रील भी बनाई हो. सोशल मीडिया रील्स हो या शॉट्स हर कोई उसी गाने में ठुमके लगा रहा था. गाने के बोल हैं ‘गुलाबी शरारा’. इस सुपर ब्लॉकबस्टर गाने को सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर से प्यार मिला. सिंगर इंदर आर्या का ये कुमाऊंनी गीत यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. 14 करोड़ व्यूज वाला ये गाना अब यूट्यूब पर नहीं है.

‘गुलाबी शरारा’ गाने के कारण सिंगर इंदर आर्या लगातार सुर्खियों में हैं. ‘ठुमक ठुमक जब चले छे तू पहाड़ी बटूमा…’ बोल वाला ये ऑरिजनल गाना यूट्यूब से रातोंरात गायब हो गया है. ये देख फैंस शॉक्ड हैं. 140 मिलियन यानी 14 करोड़ व्यूज वाले इस गाने को यूट्यूब से क्यों हटा दिया गया. इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है.

इंदर आर्या का कुमाऊंनी गीत ‘गुलाबी शरारा’ लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर इस गाने पर खूब रील्स बन रही हैं. लेकिन, एक कॉपीराइट स्ट्राईक आने से उनका ये सुपर हिट गाना यूट्यूब चैनल से हट गया है. जानकारी के मुताबिक, दरअसल इस गीत की धुन एक पुराने पहाड़ी गीत से मिलती-जुलती है.

क्या है यूट्यूब का नियम

यूट्यूब के नियम के मुताबिक, अगर कोई वीडियो किसी चैनल के कॉन्टेंट से (वीडियो, ऑडियो या फिर दोनों) से मिलता हुआ होता है, तो ओरिजनल कॉपी राइट ऑनर के पास ये अधिकार होता है कि चोरी किए गए या मिलते हुए वीडियो को यूट्यूब से पूरी तरह से हटा सकता है और अगर स्ट्राइक की संख्या तीन हो जाती हैं तो चैनल पूरी तरह ब्लॉक हो जाता है.

204 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *