अंडे की ठेली लगाने वाले युवक की बाल्टी से पीट पीटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हरिद्वार के रुड़की से बड़ी खबर आ रही है।यहां बदमाशों ने अंडे की ठेली लागाने वाले एक युवक की जान ले ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक उसकी ठेली पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी। विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इस बीच युवकों ने आकाश पर पास में रखी बाल्टी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।  यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक निवासी गांव बिंडूखड़क, थाना झबरेड़ा और  एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

149 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *