छठ महापर्व पर कांग्रेस ने लगाया सहायता शिविर, किया प्रसाद वितरण

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

छठ महापर्व पर कांग्रेस ने लगाया सहायता शिविर, किया प्रसाद वितरण

छठ महापर्व अब ग्लोबल हो गया है – सूर्यकांत धस्माना
छठ महापर्व भारत का अनोखा त्यौहार – डॉ. गोगी

देहरादून: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व के उपलक्ष्य में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के सौजन्य से देहरा कैंट विधानसभा क्षेत्र के वसंत विहार में काली मंदिर के सामने छठ सहायता शिविर लगाया गया, जहां छठ पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता व प्रसाद वितरण किया गया।

शिविर के संयोजक प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने छठ पर्व पर हजारों की संख्या में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य चढ़ाने आए श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब छठ महापर्व केवल बिहार व बिहारियों का पर्व नहीं, पूरे विश्व का ग्लोबल पर्व हो गया है और दुनियाभर में इसकी धूम है। धस्माना ने कहा कि छठी मैय्या उत्तराखंड राज्य व देश की जनता के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि छठ पर्व देश और दुनियाभर का एकमात्र पर्व है, जिसमें डूबते हुए सूर्य की पूजा की जाती है और उसे जल चढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने सभी पूर्वांचल व बिहार के लोगों के साथ साथ राज्य वासियों को भी छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनायें दीं।

शिविर में क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक तिवारी श्रीमती मंजू त्रिपाठी इजहार अहमद राजेश पुंडीर संदीप जिंदल राम कुमार थपलियाल राम बाबू रवीश जमाल सुल्तान अहमद अनीता दास समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, प्रसाद, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था की गई तथा स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता की गई।


सादर
डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी
महानगर अध्यक्ष कांग्रेस देहरादून

13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *