गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए 3 घंटे तक चला सेवा का संकल्प, अधिवक्ता फरमान आज़म ने किया एसडीपी दान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

एक बार फिर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति ने की इंसानियत की मिसाल पेश गर्भवती महिला की मदद के लिए आगे आए अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आज़म, तीन घंटे तक ब्लड बैंक में रहकर किया एसडीपी दान

देहरादून। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती रुड़की निवासी गर्भवती महिला सायबरीन को एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) की अत्यंत आवश्यकता थी। इसकी सूचना रुड़की ब्लड वॉलंटियर्स के अनस गाज़ी द्वारा एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट को दी गई।

सूचना मिलते ही साकिर हुसैन ने समिति के सक्रिय सदस्य अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आज़म से संपर्क किया। फरमान आज़म ने बिना देर किए मानवता के इस कार्य के लिए अपनी सहमति दी। इसके बाद साकिर हुसैन उन्हें लेकर हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां लगभग तीन घंटे ब्लड बैंक में रहकर अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आज़म ने गर्भवती महिला सायबरीन के लिए स्वैच्छिक एसडीपी दान किया।

यह एसडीपी दान केवल एक महिला की मदद तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके साथ एक माँ और उसके गर्भ में पल रही नन्ही-सी जान की सुरक्षा और जीवन की उम्मीद भी जुड़ी हुई थी। इस मानवीय प्रयास के माध्यम से माँ और आने वाले बच्चे दोनों के सुरक्षित एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई।

इस अवसर पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति ने अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आज़म का हृदय से आभार व्यक्त किया।

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने कहा कि रक्तदान और एसडीपी दान को लेकर लोगों के मन में किसी भी प्रकार का डर या भ्रम नहीं होना चाहिए। यह मानवता की सेवा का एक अनमोल माध्यम है। सभी स्वस्थ एवं पात्र लोगों को इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सके।

उन्होंने रुड़की ब्लड वॉलंटियर्स के अनस गाज़ी का भी सूचना देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि मानवता की सेवा के लिए सभी सामाजिक संगठनों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

एक मदद ब्लड ग्रुप समिति माँ और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामना करती है।

समिति का संदेश: रक्तदान और एसडीपी दान करें, इंसानियत की इस मुहिम का हिस्सा बनें।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *