जमीन का सौदा कर लौट रहे व्यक्ति से 14 लाख की लूट, पटेलनगर में मारपीट कर फरार हुए बदमाश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट, तीन नामजद

देहरादून : देहरादून में जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने निशाना बना लिया। पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास बाइक और एक्टिवा सवार पांच-छह युवकों ने उनका वाहन घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट की और पिछली सीट पर रखा 14 लाख रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, रायवाला के हरिपुर कलां स्थित राणा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सोनी शनिवार को पथरी बाग में एक प्लॉट के सौदे के सिलसिले में दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये नकद लेकर लौट रहे थे। उनके साथ दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर भी वाहन में सवार थे। दोपहर करीब 3:40 बजे उनका वाहन इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए युवकों ने उनका वाहन घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा थैला छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

राजेश कुमार सोनी ने अपनी तहरीर में सिद्धांत बडोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक सिंह शेखावत को नामजद किया है। साथ ही चार-पांच अन्य लोगों के भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने रविवार दोपहर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं।

20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *