मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीपावली के अवसर पर पत्रकारों के सम्मान और आपसी मेल-मिलाप के उद्देश्य से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, राज्यसभा सांसद, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महिला प्रवक्ता हनी पाठक और कमलेश रमन सहित कई पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
इस दौरान मीडिया प्रभारी ने पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कई वर्षों से उनका पत्रकारों के साथ जुड़ाव रहा है। पहले पत्रकार के रूप में और अब पार्टी के मीडिया प्रभारी के तौर पर उनका लगातार संवाद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विचारों में मतभिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन आपसी बातचीत और बेहतर संबंधों के माध्यम से हर विषय का समाधान निकाला जा सकता है।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और समाज को दिशा देने में मीडिया का योगदान अहम रहता है।
महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों और उनके परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भाजपा को मीडिया का जो सहयोग और स्नेह मिलता रहा है, वह आगे भी इसी तरह बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
