मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
महिला सम्मान के मुद्दे पर राज्य स्वराज पार्टी ने विधायक प्रीतम सिंह के आवास पर किया पुतला दहन, सार्वजनिक माफी की मांग उठाई
देहरादून।
राज्य स्वराज पार्टी द्वारा आज यमुना कॉलोनी स्थित विधायक प्रीतम सिंह के आवास के समक्ष विरोध स्वरूप पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया। पार्टी ने यह कार्यक्रम महिला सम्मान के मुद्दे पर विधायक प्रीतम सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े त्यूणी प्रकरण में सामने आई कथित कॉल रिकॉर्डिंग में बालिकाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में आयोजित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारा विरोध कांग्रेस पार्टी अथवा कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही उत्तराखंड न्याय यात्रा से नहीं है। वही वरिष्ठ नेता ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी ने कहा हमारा सवाल महिला सम्मान की बात करने वाले जनप्रतिनिधियों के कथित दोहरे रवैये को लेकर है जब महिला सम्मान और न्याय की बात की जा रही है, तो त्यूणी प्रकरण में सामने आई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगी जा रही है?
पार्टी ने मांग की कि विधायक प्रीतम सिंह एवं उनके भाई इस प्रकरण में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और महिला सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट करें।
राज्य स्वराज पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से ऊपर है। इस मुद्दे पर किसी प्रकार का दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जा सकता पार्टी महिला सम्मान और सामाजिक गरिमा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी
कार्यक्रम में राज्य स्वराज पार्टी के महासचिव राजेंद्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मुकेश चौहान , संजय चौहान, जसपाल चौहान, यशपाल राठौर, गीता चौहान, अमित अग्रवाल , दिव्यांश बिष्ट , अमित पासवान , मनीष राणा , इकराम , अमित, बचन राणा, महिपाल चौहान, बिट्टू वर्मा, मनदेव राणा सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
राज्य स्वराज पार्टी ने स्पष्ट किया कि महिला सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
