देहरादून में लोकसंस्कृति का भव्य संगम, कलाकारों को सम्मान और मातृशक्ति को साड़ी भेंट कर किया सम्मानित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

“सपने आपके सहयोग हमारा” सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकसंस्कृति की छटा, कलाकारों एवं मातृशक्ति का सम्मान

देहरादून।

बीते सोमवार को JP प्लाज़ा, कारगी चौक में “सपने आपके सहयोग हमारा” नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बढ़ावा देना तथा मातृशक्ति का सम्मान करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैभव वालिया, राष्ट्रीय संचार सचिव, कांग्रेस उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में संतोषी रावत, अध्यक्ष, संयुक्त सैनिक तथा निदेशक शशि रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन मीरा लिंगवाल और नंदिनी द्वारा किया गया। इंद्रा बड़ोनी की टीम की ओर से पारंपरिक मांगल की सुंदर प्रस्तुति दी गई। वहीं, राधा अष्टमी ग्रुप की ओर से चौफ़ला और सरिता सेमवाल की टीम की ओर से जागर की मनमोहक प्रस्तुति ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

इसके साथ ही यंग तरंग एकेडमी के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और मनमोहक प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपस्थित प्रत्येक महिला दर्शक को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट कर मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

आयोजक सरस्वती राणा, सोनम पुण्डीर और सपना नेगी ने कहा कि “सपने आपके सहयोग हमारा” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कलाकारों को प्रोत्साहित करने, बच्चों की प्रतिभा को निखारने, लोकसंस्कृति को सहेजने और महिलाओं को सम्मान देने की एक पहल है।

आयोजकों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभी कलाकारों, यंग तरंग एकेडमी के बच्चों, उपस्थित मातृशक्ति, स

19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *