महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्य भंडारे के सफल आयोजन पर संयम कुमार ने जताया आभार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर विशाल भंडारा एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संयम कुमार ने जताया आभार

देहरादून। महर्षि वाल्मीकि के पावन प्रकटोत्सव के अवसर पर मिडो कॉम्प्लेक्स, सहारनपुर चौक, देहरादून में 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित विशाल भंडारा एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारतीय जनता पार्टी, अंबेडकर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संयम कुमार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, नेत्रियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार भगवत प्रसाद मकवाना, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, अशोक वर्मा एवं विशाल गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र कटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजू रविंद्र कटारिया, कृष्णा चौहान, भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी राजेश राजोरिया, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा आईटी सह-संयोजक विशाल बिरला, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री अंकुर जैन, अंबेडकर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री निखिल परचा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राकेश प्रधान सिलेलेन, महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार घियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोनू मिम्मा राम घलोत, मदन वाल्मीकि, हरिश सिसोदिया, भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष राजीव चौहान, मंडल प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं महानगर उपाध्यक्ष नीतू पार्षद, पार्षद मनोज जाटव, पार्षद वैभव अग्रवाल, पार्षद विशाल कुमार, लेखराज जाटव, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री अंकुर मल्होत्रा, करनपुर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अनिता शिवनाथ, डालनवाला मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कुमार एवं करनपुर मंडल किसान मोर्चा महामंत्री विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संयम कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन एवं उनकी अमर रचना रामायण संपूर्ण मानव समाज को सत्य, धर्म, सदाचार, समानता, मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित अतिथियों के स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता तथा क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से यह आयोजन सफल एवं यादगार बना। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों, युवाओं, भाइयों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।

संयम कुमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने, आपसी सद्भाव बढ़ाने तथा महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

अंत में उन्होंने कामना की कि महर्षि वाल्मीकि की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा समाज में एकता, समरसता, भाईचारा और जनसेवा की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।

18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *