श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मां कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून, 16 अक्टूबर 2026। परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर, देहरादून में आज मां भगवती के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना से रूप, जय, तेज और यश की प्राप्ति होती है।

भजन संध्या में भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

सायंकाल श्री रवि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘किसने सजाया भवन बड़ा प्यारा लगे’, ‘तू कितनी भोली है, तू कितनी प्यारी है मां, मैं बालक तू माता’ और ‘शेरावाली’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। ‘जब मेला मैया का लगदा है’ भजन पर श्रद्धालु अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे। अंत में नवरात्रि पाठ किया गया और सभी श्रद्धालुओं को पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया गया।

उत्तराखंड में पहली बार मां चिंतपूर्णी के भव्य दर्शन

आज मंदिर प्रांगण में उत्तराखंड में पहली बार मां चिंतपूर्णी जी के भव्य स्वरूप के दर्शन करने का अवसर भक्तों को मिला। माता के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।

मां चिंतपूर्णी के भव्य स्वरूप के दर्शन की व्यवस्था में दिव्यम गोयल, अर्णव कंसल, कान्हा मित्तल, अध्ययन गुप्ता, कार्तिक कंसल, अभिनव नौटियाल, वत्सल शर्मा और शुभम अग्रवाल सहित युवा सेवादारों ने सनातन धर्म एवं संस्कृति से जुड़कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

भैरवनाथ डमरू मंडल ने प्रस्तुत की डमरू वंदना

कहा जाता है कि शक्ति की आराधना के साथ भगवान शिव की आराधना भी आवश्यक है। इसी क्रम में मंदिर प्रांगण में 25 कलाकारों की भैरवनाथ डमरू मंडल की टीम ने अद्भुत डमरू वंदना प्रस्तुत की। डमरू वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भी भक्ति में झूमने लगे।

इस अवसर पर कायस्थ सेवादल द्वारा भी पूजा-अर्चना की गई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, आशीष उनियाल, नवीन गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, जितेंद्र विजन, प्रदीप गोयल, कपिल गुप्ता, अचल पुंडीर, इंद्रेश सनूजा, दिलीप सैनी, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, राजेंद्र आनंद, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंघल, कान्हा मित्तल, दीपक मित्तल, संगीता गुप्ता, मेघा गर्ग, प्रीति गुप्ता, कांता अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आमंत्रण: समस्त पत्रकार बंधुओं को कल सायंकाल 6 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

संजय कुमार गर्ग
सेवादल

11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *