73 साल पुरानी दुकान पर कब्जे का प्रयास, वृद्ध विधवा ने लगाए धमकी देने के आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। गांधी रोड, प्रिंस चौक स्थित चांद ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की संचालिका 65 वर्षीय विधवा साधना बत्रा ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर अपनी दुकान पर जबरन कब्जे के प्रयास और धमकियां दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार वर्ष 1953 से दुकान संख्या 63 में व्यवसाय कर रहा है और यही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है।

साधना बत्रा ने अपनी शारीरिक परेशानियों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें एक आंख से ठीक से दिखाई नहीं देता, अस्थमा के दौरे भी पड़ते हैं और चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि वह चलने के लिए छड़ी का सहारा लेती हैं। ऐसी स्थिति में दुकान और अपनी सुरक्षा को लेकर वह काफी चिंतित हैं।

साधना बत्रा के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे दुकान के मालिक संदीप आहूजा और उनके बेटे शिवान आहूजा के साथ लगभग 20 महिला-पुरुष दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने जबरन दुकान में प्रवेश किया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और तीन दिन के भीतर दुकान खाली करने का दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पुलिस का सहयोग मिला। पत्रकारों और स्थानीय व्यापारियों के विरोध के बाद संबंधित लोग वहां से चले गए। साधना बत्रा ने बताया कि दुकान में रहने के संबंध में उन्हें न्यायालय से स्टे भी मिल गया है।

साधना बत्रा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका परिवार दशकों से इस दुकान के माध्यम से आजीविका चला रहा है और वह अपनी दुकान, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए न्याय चाहती हैं।

42 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *