सेलाकुई में जुटेंगे कश्यप, निषाद, केवट समेत जलपोषित समाज के प्रतिनिधि, 3-4 अक्टूबर को राष्ट्रीय सम्मेलन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई, केवट, कोली, धीवरा समन्वय समिति की ओर से 3 और 4 अक्टूबर को सेलाकुई स्थित चौधरी जवाहर सिंह फार्म हाउस में राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन और विशाल सामाजिक महासंगम का आयोजन किया जाएगा।

समिति के अनुसार, राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन 3 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 4 अक्टूबर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसमें देश के 28 राज्यों से 151 से अधिक सामाजिक संगठनों के करीब 450 प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।

सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, जातिगत जनगणना में समुदाय की पहचान, आरक्षण, पारंपरिक मछुआरा समुदायों के लिए राष्ट्रीय आयोग, आपदा प्रबंधन दल, आगामी परिसीमन और सामाजिक समावेशन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं, 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल सामाजिक महासंगम आयोजित होगा। इसमें कश्यप, कहार, निषाद, भोई, कोली, केवट, धीवर, पालकी वाहक और अन्य जलपोषित समुदायों के लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

आयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और समन्वय को मजबूत करना है।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *