मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल
डोईवाला। नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के रक्तवीरों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता और सेवा का संदेश दिया।
हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती रानी का ऑपरेशन होना था, जिसके लिए चिकित्सकों द्वारा रक्त की आवश्यकता बताई गई। सूचना मिलते ही एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के रक्तवीर राहुल डोरिया, राकेश नौटियाल, जसमीत सिंह और प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे और मरीज रानी के लिए रक्तदान किया।
इस दौरान एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया और जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान करने के लिए सभी का हौसला बढ़ाया।
समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा है। समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति लगातार जरूरतमंद मरीजों तक रक्त और रक्तदाताओं को पहुंचाने का प्रयास कर रही है। नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे पर समिति के रक्तवीरों द्वारा किया गया यह रक्तदान समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला संदेश है।
