DAV चुनाव से पहले NSUI नेताओं पर वारंट से गरमाई सियासत, SSP आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

DAV चुनाव से पहले NSUI नेताओं पर वारंट से गरमाई सियासत, SSP आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पहले एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार देर रात कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रैली के रूप में राजपुर रोड स्थित एसएसपी आवास पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की स्थिति मजबूत होने के चलते उसके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना था कि वारंट और गिरफ्तारी के जरिए चुनावी माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस के छात्रसंघ चुनाव समिति अध्यक्ष विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले सक्रिय कार्यकर्ताओं के खिलाफ वारंट जारी करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज में मतदान से पहले एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई का विरोध करेगी।

डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल ने बताया कि एनएसयूआई छात्र नेता विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी आवास पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया।

वहीं, देर रात तक कांग्रेस भवन में भी एनएसयूआई छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की भी जानकारी सामने आई।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *