मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून में घर में घुसकर हमला और पथराव का आरोप, पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप
देहरादून: देहरादून में दूरदर्शन केंद्र के सामने हरिद्वार बाईपास रोड पर घर में घुसकर हमला और पथराव के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। परिवार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, 25 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज के साथ पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की गई।
परिवार का यह भी आरोप है कि मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद स्थिति को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, 25 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज के साथ पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की गई।
परिवार का यह भी आरोप है कि मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद स्थिति को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अब पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



