मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) ने सीजन 2026-27 के लिए मीडियम पेसर टैलेंट हंट कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के मीडियम पेस गेंदबाजों की प्रतिभा को तलाशना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
इस टैलेंट हंट में तीन आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। 19 वर्ष वर्ग में 19 साल के खिलाड़ी, 23 वर्ष वर्ग में 20 से 23 साल के खिलाड़ी और सीनियर वर्ग में 24 साल और उससे अधिक उम्र के खिलाड़ी शामिल होंगे।
गढ़वाल डिवीजन में देहरादून में 2-3 जून, जबकि श्रीनगर, कोटद्वार, पुरोला, रुद्रप्रयाग, चमोली, मनेरा और टिहरी में 2 जून को ट्रायल होंगे। हरिद्वार में 2-3 जून को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
कुमाऊं डिवीजन में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में 30-31 मई, जबकि अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30 मई को ट्रायल होंगे।
CAU के अनुसार, यह कार्यक्रम उत्तराखंड के युवा मीडियम पेस गेंदबाजों की प्रतिभा को तलाशने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल के सटीक समय, स्थान और पंजीकरण की जानकारी के लिए CAU की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज देख सकते हैं।
