चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में देहरादून में प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद पर बाराबंकी में हुए हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने देहरादून डीएम कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन..

कल बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी चीफ नगीना सांसद के काफिले पर कुछ शरारती तत्वों ने अचानक हमला कर दिया था जिससे कुछ लोगों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा यह सब यूपी पुलिस की मौजूदगी में हुआ जिसके दो घंटे बाद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया और उसी कड़ी में आज उत्तराखंड में भी आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के लोगों ने देहरादून सहित सभी जिला मुख्यालयों पर आज प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दलीप बर्मन ने कहा कि हम इस घटना की निष्पक्ष जाँच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है और हमारे नेता की सुरक्षा और चाक चौबंद होनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष भीम आर्मी कपिल कुमार ने कहा हमने जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति जी को आज ज्ञापन भेजकर अपने नेता नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी की सुरक्षा में चूक बहुत बड़ा मुद्दा है सरकार को इस का तुरंत संज्ञान लेकर हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए

धर्मपुर विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष रामू राजौरिया, प्रदेश सचिव प्रीतम कुलवंशी, संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुशील सैनी, महानगर अध्यक्ष भीम आर्मी आजम खान, जिलाध्यक्ष युवा जगदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जुनैद अधिकारी, शहजाद, राजीव आदि।

38 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *