कलियर समेत वक्फ संपत्तियों पर शादाब शम्स का बड़ा बयान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

कलियर समेत वक्फ संपत्तियों पर शादाब शम्स का बड़ा बयान

अवैध कब्जेदारों पर चलेगा कानून का डंडा, बोले—“सफेदपोशों की आड़ में बैठे माफियाओं को भी नहीं बख्शेंगे”

 

रिपोर्ट: शाहनवाज खान

पिरान कलियर/हरिद्वार। वक्फ संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जों और अतिक्रमण को लेकर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बड़ा बयान दिया है। शम्स ने साफ शब्दों में कहा है कि वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि कार्रवाई की जद में प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों की आड़ में सक्रिय कथित माफिया भी आ सकते हैं।

शादाब शम्स ने पिरान कलियर की बेशकीमती वक्फ संपत्तियों से लेकर आजाद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में वक्फ भूमि पर कब्जे और उससे जुड़े मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही। उनका कहना है कि वक्फ की संपत्तियां किसी व्यक्ति विशेष की निजी संपत्ति नहीं हैं, बल्कि उनका संरक्षण और सही उपयोग सुनिश्चित करना बोर्ड की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट संदेश देते हुए कहा—
“सही को छेड़ना नहीं और गलत को छोड़ना नहीं।”
शम्स ने यह भी कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान फैसला नहीं है। उनके मुताबिक, यदि पद पर रहते हुए उन्हें वक्फ संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने की जिम्मेदारी मिली है तो वह उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने यहां तक कहा कि।

“या तो मैं पद छोड़ दूं या अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करूं, मैंने कार्रवाई करना चुना है।”
इस बयान के बाद कलियर समेत जिले की वक्फ संपत्तियों को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज होने की संभावना है। खासतौर पर उन संपत्तियों पर नजरें टिक गई हैं, जिन पर लंबे समय से कब्जे, अतिक्रमण या संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
अब कार्रवाई पर टिकी निगाहें।

शादाब शम्स के सख्त बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कलियर और अन्य क्षेत्रों में चिन्हित वक्फ संपत्तियों पर वास्तविक कार्रवाई शुरू होगी? क्या कथित अवैध कब्जों को हटाने के साथ जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी?

फिलहाल बयान ने इतना तो साफ कर दिया है कि वक्फ संपत्तियों को लेकर बोर्ड का रुख अब सख्त दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में इस बयान का असर जमीन पर किस रूप में दिखाई देता है, यह देखने वाली बात होगी।

28 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *