मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट शाहनवाज खान।
आगरा के खेरागढ़ तहसील में जगनेर के वार्ड नंबर 2 और 7 में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीण ट्रैक्टरों में सवार होकर तहसील पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे करीब 200 परिवार नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम नरेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।
अधिकारियों ने जल्द जल निकासी कराने का भरोसा दिया। अब देखना होगा कि ग्रामीणों को इस गंभीर जलभराव की समस्या से आखिर कब निजात मिलती है।
