गैर-जमानती वारंट में वांछित वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

गैर-जमानती वारंट में वांछित वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह

कीर्ति नगर एंकर टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कीर्तिनगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को चौरास क्षेत्र से पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल की अदालत ने 4 सितंबर 2026 को फौजदारी वाद संख्या 11/2026 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी संजय सिंह (45) पुत्र चन्द्रमा सिंह, निवासी मढ़ी पुल, चौरास, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

वारंट के अनुपालन में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे मंगसू पुल के पास, चौरास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *