मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
लालकुआं में बंद मकान में भीषण अग्निकांड”दिल्ली रिश्तेदारी में गया था परिवार, 5 लाख से अधिक का गृहस्थी सामान जलकर राख।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक में बीती सोमवार रात एक बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की इस चपेट में आने से पीड़ित परिवार का सारा गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया, आग से परिवार को करीब 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त परिवार घर पर मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
धुआं उठते ही मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी राजेश उर्फ बल्ले का परिवार रक्षाबंधन का त्योहार मनाने दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। सोमवार रात अज्ञात कारणों के चलते उनके बंद मकान में अचानक आग धधक उठी। देर रात ही उनके भाईयों ने मकान की खिड़कियों और छत से घना धुआं एवं टाइल्स टूटते हुए देखी तो उनमें हड़कंप मच गया।
भाईयों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग
मकान में धुआं और लपटें देखकर भाई शम्भू और हरीश ने शोर मचाकर एक-दूसरे को अलर्ट किया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बिना समय गंवाए पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत और घंटों के कड़े प्रयास के बाद किसी तरह आग को पूरी तरह से शांत किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
फ्रीज, कूलर ,कपड़े समेत 5 लाख का सामान खाक
आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर कोयला बन गया। हादसे में घर में रखा फ्रीज, कूलर, पंखे, कीमती कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य आवश्यक गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।पीड़ित परिवार के मुताबिक इस अग्निकांड में उसका लगभग 5 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
दिल्ली से वापस लौटा पीड़ित परिवार
स्थानीय निवासियों ने घटना की तुरंत सूचना फोन के माध्यम से दिल्ली में मौजूद गृहस्वामी राजेश उर्फ बल्ले को दी। हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार सदमे आ गया तथा आज सुबह किसी तरह घर पर पहुंचे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा दुख और चिंता का माहौल है।


