टूटे पुश्तों और बदहाल रास्तों से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

टूटे पुश्तों और क्षतिग्रस्त रास्तों से ग्रामीण परेशान, गणेश भट्ट ने लोनिवि अधिकारियों को दी आंदोलन की चेतावनी
रिपोर्ट भगवान‌ सिंह देवप्रयाग विधानसभा

रिपोर्टर भगवान सिंह

टिहरी। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में बरसात के दौरान लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर की सड़कों को हुए नुकसान का असर अब ग्रामीणों के भवनों और आवागमन के रास्तों पर पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुश्तों और रास्तों का लंबे समय से पुनर्निर्माण न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिकारियों से मुलाकात कर प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं उठाईं।

गणेश भट्ट ने बताया कि त्यालनी से बगड़वाल धार मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग का पुश्ता करीब एक वर्ष पहले टूट गया था। पुश्ता टूटने के कारण मंगल सिंह बिष्ट का मकान और उनका परिवार खतरे की स्थिति में है। उनका आरोप है कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद विभाग ने न तो पुश्ते का पुनर्निर्माण कराया और न ही प्रभावित परिवार की सुध ली।

उन्होंने बताया कि कीर्तिनगर के बड़ोन गांव के मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण के बाद बना लोक निर्माण विभाग का पुश्ता जुलाई माह की बारिश में ढह गया। इससे वहां रहने वाले अनुसूचित जाति के गरीब ग्रामीणों के मकानों के साथ ही जंगल जाने वाला मुख्य रास्ता भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से रास्ते और पुश्ते का निर्माण नहीं कराया गया है।

गणेश भट्ट ने जामनीखाल-बागगुरु मोटर मार्ग से अपर बाजार जामनी तक लिंक रोड का निर्माण नहीं होने पर भी कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और क्षतिग्रस्त पुश्तों व रास्तों का निर्माण नहीं कराया गया तो वह ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और आवागमन से जुड़े मामलों में विभाग की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही, विभाग के सहायक अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है। जल्द हीं समस्याओ के हल को लेकर उचित कदम उठाय जाएंगे। बाइट – गणेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता। बाइट – सुशील कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर ।

25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *