हत्या या हादसा? देहरादून में खौफनाक वारदात! अनस कंस्ट्रक्शन परिसर में युवक की संदिग्ध मौत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून में खौफनाक वारदात! अनस कंस्ट्रक्शन परिसर में युवक की संदिग्ध मौत, हाथ पर धारदार हथियार के निशान

हत्या या हादसा? खून धोने और CCTV से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच अनस कंस्ट्रक्शन को सील करने की मांग

घटना में शामिल एक अभियुक्त पर पहले भी है गोली चलने का आरोप, अब युवक की मौत से सनसनी! परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

कटे हाथ और खून के निशानों ने बढ़ाया मौत का रहस्य, परिजनों का आरोप—साजिश के तहत की गई हत्या

अनस कंस्ट्रक्शन में आखिर क्या हुआ? 7 लोगों से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

देहरादून: एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मौके से सबूत मिटाने की कोशिश की गई। वहां मौजूद खून के निशान पानी से साफ किए गए और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व तारों के साथ भी छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि यदि यह महज हादसा होता तो सबूत मिटाने की जरूरत क्यों पड़ती।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसके चलते उसके हाथ पर भी गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तराखंड पुलिस से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और संबंधित स्थान को सील करने की मांग की है। परिवार ने एक आरोपी अनस के पुराने आपराधिक मामलों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों की जांच की है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पुलिस जांच जारी है। अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि युवक की मौत हत्या का मामला थी या फिर कोई हादसा?

690 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *