नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

नारी निकेतन की संवासिनियों / बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विशेष पहल

IBI International के सहयोग से आयोजित हुई हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास

देहरादून।

जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल जी की दिशा निर्देशन में सचिव सीमा डुंगराकोटी द्वारा नारी निकेतन, केदारपुरम में निवासरत 155 संवासिनियों (जो कि मानसिक रूप से बीमार है) तथा बालिका निकेतन की 18 बालिकाओं के सम्मान, आत्मविश्वास, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास का आयोजन IBI International, देहरादून (Formerly India Beauty Institute) के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत IBI International की लगभग 35 सदस्यीय छात्र एवं विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रातः 10:30 बजे से नारी निकेतन, केदारपुरम पहुंचकर संवासिनियों / बालिकाओं को हेयर ग्रूमिंग एवं व्यक्तिगत साज-सज्जा से संबंधित सेवाएं एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संवासिनियों / बालिकाओं के लिए हेयर कटिंग, हेयर ग्रूमिंग, आइब्रो ग्रूमिंग तथा अन्य आवश्यक पर्सनल केयर एवं पार्लर संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य उन्हें केवल सौंदर्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वच्छता, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए विधिक सहायता के साथ-साथ उनके सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु निरंतर विभिन्न मानवीय एवं कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में नारी निकेतन की संवासिनियों / बालिकाओं के लिए आयोजित यह कार्यकम “कानूनी सहायता से आगे, गरिमापूर्ण जीवन की ओर” की भावना को साकार करता है।

IBI International द्वारा इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में स्वैच्छिक रूप से सहयोग प्रदान करना उनके सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल में सहयोग प्रदान करने के लिए IBI International देहरादून के डायरेक्टर कृष्णा रावत तथा प्रशिक्षक काजल रंसवाल, सूरज कटारिया, सानिया चौहान सहित संपूर्ण संपूर्ण टीम टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों एवं संस्थाओं की सहभागिता से ही एक समावेशी, संवेदनशील एवं गरिमापूर्ण समाज का निर्माण संभव है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि नारी निकेतन में निवासरत प्रत्येक महिला को सम्मान, अपनत्व और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि “ग्रूमिंग केवल बाहरी रूप-रंग से जुड़ी हुई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और मानसिक प्रसन्नता से भी जुड़ी है। विशेष आवश्यकताओं वाली हमारी बहनों के लिए यह पहल उनके चेहरे पर मुस्कान और जीवन में आत्मविश्वास लाने का एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है।”

31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *