अनुशासनहीनता पर AAP का बड़ा एक्शन, डीके पाल 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों पर आम आदमी पार्टी की कड़ी कार्रवाई

डीके पाल को पार्टी ने किया 6 वर्षों के लिए निष्काषित

देहरादून।

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने पार्टी संगठन में अनुशासन बनाए रखने तथा संगठनात्मक मर्यादाओं के उल्लंघन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता श्री डी.के. पाल के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

पार्टी द्वारा जारी अनुशासनात्मक आदेश के अनुसार श्री डी.के. पाल को पूर्व में भी अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोपों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पार्टी संगठन ने उनकी वरिष्ठता एवं पूर्व योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी प्रदान किया था तथा पूर्व में उन्हें क्षमादान देते हुए संगठनात्मक रूप से सुधार का अवसर दिया गया था।

इसके बावजूद पार्टी के अनुसार, पूर्व में दिए गए अवसर के बाद भी उनके व्यवहार एवं गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और पुनः पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करते हुए ऐसी गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई, जिन्हें संगठन के हितों एवं पार्टी की अनुशासन व्यवस्था के विपरीत माना गया।

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के लिए संगठनात्मक अनुशासन सर्वोपरि है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुशासन का पालन अनिवार्य है।

इसी क्रम में पार्टी संगठन द्वारा डी.के. पाल को तत्काल प्रभाव से 6 (छह) वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित पार्टी के सभी पदों एवं जिम्मेदारियों से निष्कासित किया गया है।

पार्टी ने यह निर्णय संगठनात्मक अनुशासन एवं पार्टी व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी के संविधान, अनुशासन एवं संगठनात्मक निर्देशों का पूर्णतः पालन करें और व्यक्तिगत मतभेदों की बजाय संगठन एवं जनहित को प्राथमिकता दें।

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि संगठन में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता अथवा पार्टी विरोधी गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन संगठनात्मक निर्णयों, पार्टी अनुशासन और निर्धारित प्रक्रियाओं का सम्मान करना प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं अनुशासित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं और उत्तराखण्ड के जनहित में संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *